फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम में 15 पंचायतों की शिकायतों का होगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। दंगील पंचायत में तीन फरवरी को होने वाले जनमंच में कंडाघाट और सोलन विकास खंड की 15 पंचायतों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने बताया कि जनमंच रावमापा डोल का जुब्बड़ में आयोजित होगा। इस जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा करेंगे। जनमंच सुबह10 बजे आरंभ होगा।

उन्होंने कहा कि जनमंच में कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत दंगील, चायल, नगाली, हिन्नर, झाझा, सकोड़ी, बांजनी, तुंदल, बीशा, मही तथा सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत सलोगड़ा, सेर बनेरा, जौणाजी, मशीवर तथा शमरोड़ की शिकायतों और मांगों पर ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता में कार्रवाई की जाएगी। जनमंच में जिला के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में उन्होंने सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


लिखित में दें अपनी मांगें और शिकायतें
जनमंच में शिकायतों एवं मांगों के उचित निपटारे के लिए यह आवश्यक है कि इच्छुक आवेदक लिखित में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। आवेदन संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव या संबंधित खंड विकास अधिकारियों एवं उपमंडलाधिकारियों को किया जा सकता है। प्रार्थना पत्र में प्रार्थी अपना मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें। उन्होंने कहा कि जनमंच की पूर्ण जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास ऑनलाइन उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि जनमंच में की गई शिकायतों एवं मांगों का स्वयं मुख्यमंत्री अनुश्रवण करते हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जा रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त सोलन ने किया जनमंच स्थल का निरीक्षण
सोलन। ग्राम पंचायत दंगील में तीन फरवरी को होने वाले जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों का वीरवार को उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। उन्होंने जनमंच और विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जाने वाले शिविरों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। जनमंच के लिए विभिन्न विभाग वर्तमान में सभी चिह्नित ग्राम पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की जा रही है। पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत पशुपालन विभाग ने सलोगड़ा पशु औषधालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकारियों-कर्मचारियों को पशुपालन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें