फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द तय होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा, 600 ग्राम केंद्र प्रभारियों की लेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

परवाणू/सोलन। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का जमावड़ा जल्द ही शिमला संसदीय क्षेत्र में लगने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य नेता अब नियमित रूप से सोलन व शिमला का रुख करेंगे। पूर्व में स्थगित हुई शिमला की ग्राम केंद्र बैठक की तारीख शनिवार से शुरू हो रही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद तय होगी। शीर्ष नेतृत्व की इस बैठक में सांसदों के चेहरे काफी हद तक साफ हो जाएंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के तीनों मुख्य जिलों में बैठक कर संगठन मंत्री पवन राणा ने फीडबैक तैयार किया है, उसे भाजपा केंद्रीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। इन सभी मसलों पर शुक्रवार को सोलन के परवाणू में हुई भाजपा की बैठक में चर्चा की गई है।

भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा की अध्यक्षता में परवाणू में हुई। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव मुख्य रूप से चर्चा में रहे। बैठक के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यकाल का आकलन किया गया। साथ ही सांसद की कार्यप्रणाली व लोगों के बीच पकड़ पर भी चर्चा हुई। भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से 600 ग्राम केंद्र प्रभारियों का सम्मेलन व शिमला संसदीय क्षेत्र में 40 हजार पन्ना प्रमुखों की बैठक को लेकर रणनीति बनाई गई। इस मौके पर जिला भर से आए पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक संगठन मंत्री के समक्ष रखा। संगठन अब इस पूरे फीडबैक को केंद्र में आलाकमान के साथ साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन गुप्ता ने बताया कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और आने वाले दिनों में नियमित रूप से बैठकें और केंद्रीय नेतृत्व से बड़े नेताओं के दौरे शुरू होंगे। साथ ही निचले स्तर के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पैठ बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर संगठन मंत्री पवन राणा के अलावा मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद विरेंद्र कश्यप, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया समेत जिला भर के पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें