सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ढोल का जुब्बड़ को हराकर पीजी कॉलेज सोलन ने खिताब पर कब्जा किया। रोमांचक फाइनल में सोलन की टीम ने ढोल का जुब्बड़ को 4 अंकों से हरा दिया।
पुरुष वर्ग में सोलन पुलिस और सेवन स्टार सोलन के बीच में फाइनल हुआ। सोलन पुलिस की टीम ने सेवन स्टार को 6 अंकों से हराकर खिताब जीता। मेले में बाहरी राज्यों से भी टीमें भाग लेने के लिए पहुंची थीं। कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्थानीय सहित बाहरी राज्यों से पुरुषों की 30 तथा महिलाओं की 5 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए हजारों लोगों ने मैच देखकर मनोरंजन इसमें फाइनल जीतने वाली महिला और पुरूष वर्ग की टीम को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। मेले के दौरान अन्य कई प्रकार की खेलों को आयोजन भी किया गया।
शतरंज में दिपित प्रथम
शतरंज प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में दिपित गुप्ता प्रथम, चिन्मय मेहता द्वितीय, संकित तृतीय, रुद्राक्ष चत़ुर्थ और रुचिका शर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में शुभम शुक्ला प्रथम, तरुण रतन द्वितीय, इंतखाब आलम तृतीय, सौरभ शर्मा चतुर्थ व दीपक कुमार को पांचवां स्थान मिला। विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।