फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 3 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सरकारी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की दूसरे दिन की हड़ताल से बैंकों का कामकाज ठप रहा। वहीं बैंकों के बंद रहने से जिलाभर में करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंक के काउंटर और क्लीयरिंग हाउस में चेक न लगने से यह नुकसान उठाना पड़ा है। यह जानकारी अतुल चावला ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिलाभर में बैंकों की हड़ताल से करीब 3 करोड़ का नुकसान अभी तक हो चुका है। बाकि जो भी निर्देश यूनियन की तरफ से आएंगे उसी के हिसाब से अगला कार्य किया जाएगा। हालांकि एटीएम से ट्रांजेक्शन होती रही है। बैंक कर्मचारियों के वीरवार को भी हड़ताल पर चले जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवान पर बुधवार और वीरवार को सोलन जिले के सभी बैंक कर्मचारी तथा अधिकारी हड़ताल पर रहे। सभी ने यूको बैंक के पास इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही रैली निकाली। अतुल चावला ने बताया कि देशभर में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी है जिनकी वेतन बढ़ोतरी एक नवंबर 2017 से लंबित है।
सरकार और सरकार की संस्था ने आईबीए ने 2 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का अपमानजनक प्रस्ताव रखा। इसके विरोध में बैंक की नौ यूनियनों ने संयुक्त फोरम यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 30 और 31मई को 2 दिवसीय हड़ताल करने का आहवान किया। उन्होंने मोदी सरकार की बैंकों के प्रति दोहरी नीति की कड़े शब्दों में निंदा की और बैंक कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी तुरंत लागू करने की मांग की। इस मौके पर राजेश शाटिया, विजय वर्मा, एनएल परिहार, अनिल शर्मा, गणेशम, अतुल शर्मा और पंकज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें