फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकसेवकों की हड़ताल जारी, चौथे दिन भी नहीं बांटी चिठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। डाक सेवकों ने सोलन डाकघर के पास प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार द्वारा मांगों को न मानने पर अब सोमवार को डाक सेवक विशाल रैली का आयोजन करेंगे। डाक सेवकों ने मांगें पूरी होने तक काम पर वापस न लौटने का फैसला किया है।
विज्ञापन

डाक सेवकों की हड़ताल के चलते डाक व्यवस्था ठप पड़ गई है। लोगों को जरूरी पत्र भी नहीं मिल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव उन बेरोजगारों पर पड़ रहा है जिन्होंने सरकार नौकरी के लिए आवेदन कर रखे थे और उन्हें डाक के माध्यम से इसकी सूचना मिलती थी। डाक विभाग के कर्मचारियों ने आगामी दिनों में भी हड़ताल को बरकरार रखने का फैसला किया है। इससे स्थिति और ज्यादा खराब होने की संभावना बढ़ गई है। मंगलवार से डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाएं प्रभावित हो रही है। कर्मचारी मांग कर रहे है कि उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि उन्हें सभी कर्मचारियों की तरह सातवां वेतन आयोग दिया जाए। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ सोलन मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को सातवां वेतन दिया है लेकिन इस वेतन से ग्रामीण डाक सेवकों को अलग रखा गया है। वेतन की मांग को लेकर यदि सरकार जल्द फैसला नहीं लेती है तो जिला में उग्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को सोलन में प्रदर्शन के साथ रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें