फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की स्कूल में ही तय हो जाएगी मंजिल

विज्ञापन
BOOKS
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। बच्चों को अब स्कूलों में ही भविष्य संवारने और प्रोफेशनल तौर पर तैयार करने का काम किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा बच्चों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के जरिये बच्चों की क्षमताओं और रुचि को जानकर उन्हें उस विषय में दक्ष किया जाएगा। स्कूल से निकलने के बाद बच्चे इन विषयों में प्रोफेशनल कोर्स कर अपना भविष्य संवार सकेंगे। यह पहल शुरू की गई है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़लाघाट में। इस स्कूल में दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग के जरिये प्रोफेशनल बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। बच्चों की रुचि जानकारी उन्हें इस विषय में प्रोफेशनल कोर्स करने की जानकारी प्रदान की जाती है। इसमें बच्चों को बताया जाता है कि उनके रुचिकर विषय से संबंधित कोर्स कहां और कैसे किए जा सकते हैं। शहरी स्कूलों के बच्चों को हालांकि यह जानकारी कई कोचिंग सेंटरों के जरिये मिल जाती है लेकिन गांवों के स्कूलों के बच्चे इस सुविधा से वंचित रहते हैं। दाड़लाघाट स्कूल और अंबुजा फाउंडेशन की मुहिम के चलते अब गांवों के स्कूलों के बच्चों को भी यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल में आयोजित काउंसलिंग में बच्चों को व्यावसायिक कोर्सों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम इसलिए शुरू किया गया है ताकि बच्चे अपने भविष्य के बारे में सजग रहें। बच्चों को यह पता होना चाहिए उन्होंने स्कूल के बाद क्या करना है? काउंसलिंग के जरिये बच्चों की रुचि और क्षमताओं को जाना जाता है। इसमें उन्हें अपना भविष्य संवारने की छूट रहती है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ पंचकूला से वंडर स्कूल टीम फॉर कैरियर काउंसलिंग ने शिरकत की। टीम ने राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के 150 बच्चों की कैरियर काउंसलिंग की। अंबुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी और आरती सोनी ने कहा कि इस वर्ष कैरियर कांउसलिंग टीम ने बच्चों को काफी कोर्सों के बारे में जानकारी दी है। इस मौके पर बाबुराम भट्टी, तारा देवी, लायक राम, भोपाल सिंह, नीलम, अमर सिंह और संजय वशिष्ठ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें