फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से महिला गंभीर घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
MUMBAI AAG - फोटो : self
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। वाकना में स्टोव फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार की है। घायल अवस्था में महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। यहां से महिला की नाजुक स्थिति को देखते उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को मीनाक्षी वाकनाघाट में अपने घर में खाना बना रही थी तो एकदम से स्टोव फट गया। इस आग में वह पूरी तरह झुलस गईं। एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मंगलवार को यह मामला कंडाघाट थाने के लिए ट्रांसफर किया है। इसके बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें