पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में हादसे का शिकार हुई गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। पुलिस नाका तोड़कर भाग रही हरियाणा नंबर की एक गाड़ी से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर में पुलिस ने अन्वेषणाधिकारी हेम राज की अगुवाई में नाका लगा रखा था। इस दौरान परवाणू की तरफ से एक कार नंबर एचआर 05एच 8913 बहुत तेज रफतारी से आई। जिसके चालक ने पुलिस नाका पार्टी को देखकर कार को भगाने की कोशिश की। लेकिन लापरवाही से चलाते हुए चालक ने कार को सड़क से नीचे गिरा दिया। पुलिस ने तफतीश के दौरान कार से 44 बोतलें अंग्रेजी और 108 बोतलें देसी शराब की बरामद की हैं। इस संदर्भ में कार चालए लखविंद्र चैधरी पुत्र सुच्चा राम गांव सिहुडी, डाकघर व तहसील कालजा ह रियाणा के विरूद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।