फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किया जाएगा शहीद जवान का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बागटू के समीप और कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गश्त के दौरान हिमपात और हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के पांच जवानों में शामिल नालागढ़ उपमंडल के गुल्लरवाला गांव निवासी शिव सिंह के शव का वीरवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

शिव सिंह 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे और नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए प्रयासरत सेना की ऑपरेशनल टीम के हिस्सा थे। उनके शहीद होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अविवाहित थे और घर के इकलौते पुत्र थे। वह अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। इनमें से एक बहन का विवाह हो चुका है। घर में उनकी छोटी बहन और माता ही हैं।
विज्ञापन


पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। शहीद के घर गुल्लरवाला सहित समूचे उपमंडल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पिछले मंगलवार को गुरेज सेक्टर के बागटू के समीप हिमस्खलन की चपेट में आने से तैनात सेना के तीन जवान लापता हो गए थे। कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में गश्त कर रहे दो जवान पहाड़ से फिसल गए थे। इन्हीं जवानों में नालागढ़ के गुल्लरवाला गांव का जवान शिव सिंह भी शामिल था।
विज्ञापन


आठ दिन तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में शिव सिंह का शव बर्फ में दबा मिला। मौसम खराब होने के कारण चौपर की उड़ान नहीं हो सकी, जिसके चलते उनकी देह को वीरवार को यहां उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। इसके उपरांत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि सेना से शहीद जवान शिव सिंह के शव मिलने की अधिकारिक सूचना मिल चुकी है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें