फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में मानव कल्याण समिति ने की प्रतिभा सम्मान समारोह की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक प्रधान मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में 12 नवंबर को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर समीक्षा की गई। समिति के सचिव बीआर शर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र पाल और अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुखराम भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह तथा समुचित प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त आवागमन का परिवहन खर्च प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सभी सदस्यों ने नीरज शर्मा और उमेश शर्मा का उनके द्वारा समय-समय पर समिति को दिए दान के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, सोहन लाल शर्मा, गोपाल पाठक, राजेंद्र गौतम, संत लाल शर्मा, नागेश भारद्वाज, रोहित शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें