कसौली (सोलन)। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में सीबीएसई की तीन दिवसीय वॉलीबाल कलस्टर प्रतियोगिता खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा ने शिशु निकेतन मॉडल सीसे स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-19 छात्र वर्ग में मेजबान कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने शिशु निकेतन मॉडल सीसे स्कूल को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आयशर पब्लिक स्कूल ने भारतीय पब्लिक स्कूल को पराजित किया। गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल ने मॉन्टेसरी कैंब्रिज स्कूल को हराया। माउंट शिवालिक स्कूल ने एएआर जैन मॉडल स्कूल को शिकस्त दी। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और आयशर पब्लिक स्कूल के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 छात्र वर्ग में रूट्स कंट्री स्कूल ने साहिबजादा अजीत सिंह अकादमी को हराया। पंजाब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को पराजित किया। हिमगिरि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने एडुस्टार आदर्श सीसे स्कूल को शिकस्त दी।
अंडर-19 छात्रा वर्ग के पहले मैच में जैम पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को हराया। सेमीफाइनल में माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल को हराया। अंडर-17 छात्रा वर्ग में दून वैली पब्लिक स्कूल और जीएमए पब्लिक स्कूल के बीच होना था, लेकिन जीएमए पब्लिक स्कूल के अनुपस्थित होने के कारण दून वैली पब्लिक स्कूल को विजेता घोषित किया गया।