फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 80 प्रशिक्षुओं को हीरो मोओकाॅर्प में मिली नौकरी

विज्ञापन
आईटीआई सोलन में आयोजित साक्षात्कार के दौरान मौजूद प्रशिक्षु। स्रोत : आईटीआई
विज्ञापन
आईटीआई सोलन में आयोजित किया गया साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में शुक्रवार को हीरो मोटोकॉर्प की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस साक्षात्कार में आईटीआई के 82 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिनमें से 80 को हीरो मोटोकॉर्प के लिए चुना गया। इसमें आईटीआई की इंजीनियरिंग ट्रेड्स, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान प्रतिभागियों से कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से कई सवाल पूछे गए। साक्षात्कार लेने के लिए कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर राम मोहन भी स्वयं मौजूद रहे। इस अवसर पर अनिल ठाकुर और संस्थान की प्रधानाचार्या नवीन कुमारी ने सफल आयोजन पर सभी चयनित प्रशिक्षुओं, स्टाफ सदस्यों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को बधाई दी। प्रधानाचार्या जी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत एवं संस्थान के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। कहा कि आईटीआई सोलन के 82 में से 80 प्रशिक्षुओं का चयन होना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें