मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन मे केंपस प्लेसमेंट के दौरान मौजूद छात्राएं व अन्य। स
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोलन में हाल ही में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की कुल 77 छात्राओं का चयन हुआ। इसमें बीएससी नर्सिंग की 44 और जीएनएम की 33 छात्राओं का चयन नरेंद्र मोहन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गाजियाबाद के लिए हुआ है। अस्पताल की ओर से आई चयन टीम ने कॉलेज में विभिन्न स्तरों पर छात्राओं के साक्षात्कार लिए। टीम ने योग्यता के आधार पर सभी चयनित छात्राओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में हर वर्ष कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज निदेशक अंकित गुप्ता व निमित्त गुप्ता के प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।