फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में पोषण कार्यशाला आयोजित, महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण कार्यशाला में महिलाएं कीं जागरूक
विज्ञापन

कंडाघाट में आयोजित कार्यशाला में 60 महिलाओं ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट पंचायत समिति सभागार में शनिवार को पोषण मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों सहित स्वास्थ्य विभाग की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह कार्यशाला स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग और पंचायती राज विभाग ने संयुक्त रूप से आयोजित की। बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट पदमदेव शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के महत्व और नवजात की देखभाल की जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रमनवीर चौहान ने स्वच्छता की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की पर्यवेक्षक सुजाता और स्वास्थ्य एजुकेटर सुनीता ने रक्त की कमी के कारण होने वाले रोगों और उनसे बचाव की जानकारी दी। आयुर्वेदिक अधिकारी ने सफाई और स्वास्थ्य की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान महिलाओं का हीमोग्लोबिन भी जांचा। इस मौके पर 60 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें