फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन के ठोडो मैदान में हिमाचल उत्सव कल से, आठ सांस्कृतिक संध्याओं में रंग जमाएंगे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिले के ठोडो मैदान में 23 से 30 सितंबर तक हिमाचल उत्सव आयोजित होगा। 16वीं बार हो रहे इस सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन प्रदेश के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। मेले में आठ रंगारंग सास्कृतिक संध्याएं, विशाल व्यापार मेला, फूड फेस्टिवल और कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। डायनामिक इंडिया युवा मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या में मशहूर टीवी रियल्टी स्टार संजना भोला और हिमाचल के उभरते लोक गायक आकर्षण का केंद्र होंगे।

संजना भोला जीसारेगामापा और राइजिंग स्टार जैसे कार्यक्रमों की विजेता गायिका हैं। अन्य संध्याओं में हिमाचल के टीवी में मशहूर कलाकारों के अलावा पंजाबी गायक और हिपहॉप डांस ग्रुप भी अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। तीन दिन स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिताएं, अंतिम दिन ठोडा खेल और तीन दिन ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप होगी। मेले की आखिरी संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा मुख्य कलाकार के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव में पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों से सजा विशेष फूड फेस्टिवल, झूले, ऊंट की सवारी, फर्नीचर व क्राफ्ट बाजार भी विशेष आकर्षण रहेंगे। इस मौके पर डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापकों अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव कीर्ति कौशल, संयोजक रविंद्र पंवर, संजीव वर्मा व आयोजन सचिव अंकुश सूद मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें