फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। शहर में एक बाइक चालक ने ड्यूटी जा रही मां-बेटी और एक महिला को टक्कर मार दी। रविवार सुबह करीब आठ बजे पेश आए हादसे में महिला की मौत हो गई और मां-बेटी घायल हो गई हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला की पहचान राजेश कुमारी पत्नी लोकिंद्र निवासी सिठौली, जिला बदायूं (यूपी) के रूप में हुई है। हादसे में बाइक चालक भी घायल हो गया है।
रविवार सुबह गुड्डी पत्नी राणा सिंह निवासी सिठौली, जिला बदायूं (यूपी) और उसकी बेटी और राजेश कुमारी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने तीनों को टक्कर मार दी। मां-बेटी गिर पड़े जबकि राजेश कुमारी को बाइक चालक 20 फीट तक घसीटता ले गया। उसे गंभीर चोटें आई। उपचार के लिए बद्दी सीएचसी लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड्डी और उसकी बेटी को चोटें आई हैं। उनका भी अस्पताल में उपचार किया गया। साथ ही बाइक चालक अहमदीन निवासी ननामी तहसील बंगाणा जिला ऊना भी घायल हो गया है। हादसे में घायल मां-बेटी बद्दी के भुड में किराये के मकान में रहते हैं। राजेश कुमारी भी किराये में रहती थी। रविवार सुबह ड्यूटी पर जा रही थीं कि अचानक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें