फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाड़माजरी के शिवालिक नगर 71 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
झाड़माजरी के शिवालिक नगर में आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए युवा- स्रोत- आयोजक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में राजेंद्र कौशल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पांचवें रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने रक्तदान किया। कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि शिविर में आसपास के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पीजीआई के डॉ. अनुभव ने किया। डॉक्टर वत्सन की अगुवाई में दस सदस्यीय टीम ने रक्त एकत्रित किया। डॉ. अनुभव ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नहीं आती है। पहले दिन से ही खून बनना शुरू हो जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के भीतर खून दान करना चाहिए। शिविर में लक्ष्मण सिंह,भजन सिंह, जसविंदर सिंह, विनोद कुमार, अफजल जाफरी, बिंदर पाल, अनिल कुमार, राहुल कुमार, हरदीप सिंह, मनोज कुमार, आशा राजपूत, मीना गुप्ता, शशि कुमार, कमलेश कुमारी, विपन कुमार, अंजू जतिन राजपूत, मुकेश कुमार, कुलदीप सिंह, रोहन शर्मा, मनोज कुमार,हरकेश कुमार, जसपाल सिंह आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें