फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में डेंगू के आए सात नए मामले, मरीजों की संख्या हुई 42

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को बद्दी में सात नए मामले डेंगू के आए। ये सभी शहर के वार्डों से हैं। डॉक्टरों ने इनके एलिजा टेस्ट करवाए थे जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए नगर परिषद ने बद्दी क्षेत्र में फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर घर-घर जाकर इसके लिए जागरूक कर रही हैं।
बद्दी अस्पताल में वीरवार को 94 सैंपल भरे गए थे जिसमें सात रोगियों में डेंगू पाया गया। अब यहां पर कुल 42 रोगी हो गए हैं। अकेले बद्दी में 26 मामले हैं।
विज्ञापन

बद्दी अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने बताया कि आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर डेंगू पर जागरूक कर रहे हैं। लोगों को अपने आसपास सफाई और पानी जमा न होने की बात बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बताया पिछले तीन चार दिनों से बुखार के रोगियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामले देखत हुए नगर परिषद ने बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र में फॉगिंग शुरू कर दी है जिससे डेंगू के मच्छरों को मारा जा सके। उन्होंने जिन स्थानों पर डेंगू फैलने की अधिक संभावना है, वहां पर फॉगिंग करवाई है। बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बद्दी में सात नए डेंगू के मामले आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें