फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध खनन पर 7 जेसीबी व 10 टिपर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। अंदरोला व रामपुर गुज्जरां खड्ड में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान व उपमंडल पुलिस अधिकारी भीष्म ठाकुर की टीम ने छापेमारी की। दोनों स्थानों पर अवैध खनन में लगे 7 जेसीबी व 10 टिपर जब्त किए। पकड़े गए वाहन संचालक अवैध सामग्री के बारे कोई भी परमिट पेश नहीं कर पाए। इन सात जेसीबी में दो पंजाब के नंबर की पाई गई हैं। उधर, एसपी विनोद धीमान ने बताया कि सभी जेसीबी व टिपरों को जब्त करके पुलिस थाना नालागढ़ में खड़ा किया गया है। भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें