फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाहा स्कूल के 68 विद्यार्थियों को मिली निशुल्क बस सेवा की सुविधा

विज्ञापन
बाहा स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को दिए एचआरटीसी बसों के मुफ्त पास। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाहा के 68 छात्र-छात्राओं को एचआरटीसी की बसों में निशुल्क आने-जाने की सेवा मिलेगी। यह सुविधा 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। बाहा स्कूल में 175 बच्चे हैं। स्कूल में कई बच्चे 9-9 किमी दूर से आते हैं। इन बच्चों की स्कूल की दूरी को देखते हुए स्कूल प्रशासन हर वर्ष अपने प्रयासों से बच्चों के यह सुविधा मुहैया कराता है। इससे एक तो स्कूल में बच्चों की संख्या बनी रहती हैं,वहीं बच्चों को आने-जाने में समय की बर्बादी नहीं होती है।बाहा स्कूल ने 68 बच्चों को बस पास जारी कर दिए हैं। जिससे अब बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य राम प्यारा गौड़ ने बताया कि अभिभावकों को बच्चों के बस पास बनवाने के लिए एचआरटीसी कार्यालय नालागढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़े। बल्कि स्कूल प्रशासन ने अपने तौर पर बच्चों से फोटो इत्यादि लेकर एचआरटीसी दफ्तर में जाकर बस पास बनवाए। यह सुविधा गांव कासला, भीनी जोड़ी, गलोट, गुज्जरहट्टी, नालभासरा की तरफ से आने वाले बच्चों को मिली। इस सुविधा से बच्चों के साथ साथ बच्चों के अभिभावक बेहद प्रसन्न हुए।
ओमपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें