फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 64 रोगियों की जांच की, दवाएं भी दी गईं

विज्ञापन
बद्दी के केंडोल पंचायत में स्वास्थ्य जांच करते हुए कार्यकर्ता-स्रोत- संस्था।
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से शुक्रवार को कैंडोल में एक स्वास्थ्य शिविर एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य आधारित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 64 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. अंजलि गोयल ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं परामर्श दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। जागरूकता सत्र के दौरान गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल, संतुलित आहार, टीकाकरण का महत्व और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपने प्रश्न पूछे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति रुचि दिखाई।
शिविर को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा एवं ज्योति धीमान ने संचालित किया गया। इसमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्याएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें