फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब तीमारदारों को वार्ड से बाहर बितानी पड़ेंगी रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में तीमारदारों को वार्ड से बाहर बितानी होगी रात
विज्ञापन

भीड़ और चोरी की घटनाओं के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के प्रबंधन ने उठाया कदम
रेडक्रॉस और निजी स्वयंसेवी संस्था तीमारदारों को मुहैया करवा रही है कंबल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब तीमारदारों को बाहर रात बिताने को मजबूर होना पड़ेगा। तीमारदारों को किराये पर कमरे लेकर ठहरने का इंतजाम करना पड़ सकता है। इससे इन्हें शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचेगा। अस्पताल प्रशासन इस फैसले को सख्ती से लागू करने पर विचार कर रहा है। पिछले दिनों अस्पताल में चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं और तीमारदारों की बढ़ती भीड़ को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। अस्पताल ने यह निर्णय अस्पताल में स्टाफ को पेश आ रही समस्या के मद्देनजर भी लिया है।
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीजों के साथ उनके तीमारदार पहुंचते हैं। रात के समय मरीज की देखभाल के लिए तीमारदारों को अस्पताल में रुकना पड़ता है। इसके चलते मरीज के बिस्तर के साथ जमीन पर तीमारदार अपना बिस्तर लगा लेते हैं। इससे देर रात मरीज का मुआयना करने वाली नर्सिंग स्टाफ को भी परेशानी उठानी पड़ती है। अब तीमारदारों को रात को बिताने के लिए कहीं और अपना ठिकाना देखना पड़ेगा। अस्पताल में मरीज को रात के समय में निशुल्क बिस्तर और खाना देनी वाली संस्था प्रसादम के सदस्यों का कहना है कि इस बारे में कोई भी सूचना नहीं है। यदि ऐसा होता है तो प्रशासन से इस बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन जल्द लेगा फैसला : डॉ. गुप्ता
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीज के उपचार के दौरान पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए प्रशासन जल्द ही ऐसा फैसला ले सकता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में तीमारदारों के ठहरने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। इस फैसले के बारे में प्रशासन से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं मरीजों की सेवा करना चाहती हैं, वे किराये पर हॉल का इंतजाम कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें