फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की बारिश ने लोनिवि के धो डाले 43.50 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह की बारिश ने लोनिवि के धो डाले 43.50 लाख
विज्ञापन

नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आला धिकारियों को भेजी, अधिकांश तौर पर बारिश का मौसम
पहले कम बारिश से सड़कों को नुकसान, बाद में बारिशों से क्षति
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। वर्ष 2019 में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। बारिशों के लगातार क्रम से इसका नुकसान भी व्यापक रूप से हुआ है। अकेले लोनिवि नालागढ़ मंडल के इन बारिशों ने 43.50 लाख को चपत लगाई है। सड़कों के सरफेस डैमेज कर दिए हैं जबकि डंगे गिरने से सड़कों को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। दो माह में ही विभाग को इतना नुकसान हो चुका है। बारिशों का आगामी दिनों में ऐसा ही क्रम रहा तो नुकसान बढ़ सकता है। नुकसान का आंकलन लगाकर इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सौंप दी है। इस वर्ष की बारिश से गोलजमाला गुज्जरहट्टी, कुमारहट्टी मित्तियां क्वारनी, शिमला-कुनिहार-रामशहर-नालागढ़, नालागढ़ बुवासनी, लिंक मार्ग चुरंगल, टिक्करी बोहरी अंब दा हार संपर्क मार्ग, लिंक रोड मैथल व लिंक रोड सेरी झांडिया, लिंक रोड धर्माणा, रामशहर सुन्ना नेरली, बद्दी शीतलपुर, शीतलपुर नानोवाल, लेही घरेड़, ठेडा जामन दा डोरा बुवासनी को नुकसान पहुंचाया है। इसमें रोड क्रस्ट के साथ डंगे से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। बारिशों ने इस बार खूब कहर बरपाया है और यहां तक कि क्षेत्र के किसान भी अपनी फसलों को लेकर चिंतित हो उठे हैं। धूप न खिलने से फसलें भी पीली पड़ने लगी है। बारिश ने लोनिवि के अधीन आने वाली सड़कों को जमकर क्षति पहुंचाई है। बीते वर्ष पीडब्ल्यूडी नालागढ़ डिवीजन के बरसात ने 19.38 करोड़ का नुकसान पहुंचाया था। एक दिन की बारिश ने ही लोनिवि के साढ़े 30 लाख धुल गए हैं। इस वर्ष का नुकसान का आंकड़ा और बढ़ गया है जो 43.50 लाख पहुंच चुका है। एक्सईएन लोनिवि नालागढ़ मंडल संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि इस साल की बारिश से विभाग को 43.50 लाख का नुकसान हो चुका है। इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें