फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड पार्षद पर लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड पार्षद पर लगाया अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी की बैठक में उठे कई मुद्दे
कहा- लंबे समय से पड़ी मांगों का आज तक नहीं हो पाया निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। हाउसिंग बोर्ड रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी बद्दी की बैठक अध्यक्ष संजीव कौशल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सोसायटी में लंबे समय से आ रही समस्याओं पर रोषजताया और वार्ड पार्षद पर हाउसिंग बोर्ड की अनदेखी का आरोप लगाया। संजीव कौशल ने नगर परिषद पर आरोप जड़ते हुए कहा कि नप अधिकारी लिखित रूप से दी शिकायत पर छह माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। इससे आम जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि छह महीने पहले कॉलोनी निवासियों ने आवारा कुत्तों अज्ञैर लावारिस मवेशियों से छुटकारा दिलाने की शिकायत की थी। इस पर नगर परिषद ने एक महीने में लावारिस मवेशियों को गो सेंक्चुरी नालागढ़ छोड़ने की बात की थी और आवारा कुत्तों की नसबंदी करने की बात की गई थी। चिंता की बात है कि आज तक नगर परिषद अधिकरियों ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा वार्ड नंबर नौ की पार्षद भी लंबे अर्से से गायब हैं और उनके वोटर आज ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पार्षद पर आरोप लगाया कि सोसायटी का प्रधान बदले हुए छह महीने से ज्यादा समय हो गया लेकिन आज तक एक बार भी फेस-1 और 2 को देखने तक पार्षद नहीं आए हैं। सभी विकास कार्य ठप पडे़ं हैं। पार्कों के इर्द-र्गिद मिट्टी-कचरे के ढेर पडे़ हैं और जगह-जगह गंदगी का आलम हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजीव बस्सी, महासचिव दर्शन पाल, सह सचिव, रूपेंद्र सूद, डॉ. पीजेएस भल्ला, अमीर सिंह अरोड़ा, अनिल कुमार, अरुण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें