फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने रेस्तरां से उठाए पनीर, सॉस व चिकन मसाले के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्तरां से भरे पनीर, सॉस और चिकन मसाले के सैंपल
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने लैब में जांच के लिए भेजे तीनों सैंपल, संचालकों को नोटिस जारी
सैंपल पॅॅल होने पर स्वास्थ्य विभाग करेगा सख्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। स्वास्थ्य विभाग ने सोलन में चल रहे रेस्तरां में दबिश देकर तीन सैंपल भरे हैं। सैंपल फेल होने पर दोनों रेस्तरां संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सैंपल शहर के दो नामी रेस्तरां से भरे गए हैं। एक रेस्तरां से दो जबकि दूसरे एक सैंपल उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों रेस्तरां संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने रेस्तरां में परोसे जा रहे भोजन के संबंध में शिकायत मिलने के बाद शोघी के समीप चल रहे रेस्तरां में दबिश दी और यहां से पनीर व सॉस के दो सैंपल भरे। साथ ही दूसरी जगह दबिश देकर चिकन मसाले का सैंपल भरा। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों सैंपल लैब भेज दिए हैं। साथ ही संचालकों को जल्द से जल्द नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जवाब में देरी पर स्वास्थ्य विभाग एकतरफा कार्रवाई करेगा। स्वास्थ्य विभाग के खाद्य निरीक्षक एलडी ठाकुर ने बताया कि शोघी के समीप चल रहे इन दोनों होटल व रेस्तरां में विभागीय दबिश दी गई। जांच में पनीर, सॉस व चिकन मसाले में गड़बड़ी पाई गई। टीम ने इन तीनों के सैंपल भर लिए हैं। रेस्तरां संचालकों को जवाब के लिए नोटिस दिया है। रेस्तरां संचालकों का जवाब मिलने के बाद इस केस में आगामी कार्रवाई की जाएगी। यदि समय पर जवाब नहीं आता तो विभाग एकतरफा कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें