फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटी किंग कुलदीप शर्मा के रोहरू जाना मेरी आमिये पर थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटी किंग कुलदीप शर्मा के रोहड़ू जाना मेरी आमिये पर थिरके युवा
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी लूटी वाहवाही
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा ने अपनी आवाज के जादू से सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। कुलदीप ने सबसे पहले पहाड़ी गीत तेरा मेरा प्यार अड़िये बचपनो रा गाकर अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद कुलदीप ने रंग रूप तेरा बढ़ा प्यारा, डबा टीन दा, कजरा मुहब्बत वाला आदि कई गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रोहड़ू जाना मेरी आमिये और चलाओ ना नेनो से नैन रे गीत गाकर युवाओं को थिरकने पर विवश कर दिया। उससे पहले पंजाबी कलाकार गौरव कौंडल की प्रस्तुति भी काफी सराहनीय रही। उन्होंने तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पढ़ेगी, जट यमला पगला दीवाना आदि गीत गाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा स्थानीय बीएल स्कूल की छात्राओं और रोज ग्रुप कुनिहार के कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। प्रथम संध्या में मुख्य अतिथि बॉलीवुड गायिका शिल्पा जोशी रही। उन्होंने कहा कि वह जो कुछ भी हैं, अपने पिता और भोलेनाथ की वजह से हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेंद्र तंवर, संयोजक हंसराज ठाकुर, प्रधान हाटकोट सुनीता ठाकुर, उप प्रधान राजेश शर्मा, बीडीसी सदस्य सीमा महंत, पंचायत सदस्य नवनीत शर्मा, बबिता जोशी, कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर, जगदीश नेगी, विकास ठाकुर, अरविंद जोशी, अजय जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, एडवोकेट शिप्रा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें