सोलन। बेरोजगार युवाओं को उद्योग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मैसर्ज शिवालिक बाइमेटल कंट्रोल लिमिटेड सोलन ने 30 पद भरने के लिए 2 मई को कैंपस साक्षात्कार रखे हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनी द्वारा आईटीआई फिटटर, मशीनिस्ट और वेल्डर संकाय से 30 पद भरे जाएंगे। कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार की योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई फिटटर, मशिनिस्ट और वेल्डर संकाय पास होनी चाहिए। पात्र उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 2 मई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन पहुंचकर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।