फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश संजय करोल ने किया अर्की न्यायालय का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने बुधवार को अर्की न्यायालय का दौरा किया। इस अवसर पर प्रदेश लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्य सचिव यशवंत सिंह भी उनके साथ रहे। सब जज विशाल कौंडल सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूराम वर्मा और अन्य अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद न्यायाधीश संजय करोल अर्की न्यायालय के भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने के लिए गए। इस अवसर पर सहायक जिला न्यायवादी सुषमा ठाकुर, अधिवक्ता रामकृष्ण शर्मा, तुलसीराम ठाकुर, खेमचंद शर्मा सहित बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें