फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ शहर के साथ सटी सड़कें होगी चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जाम लगने की समस्या से मिलेगी राहत, उपमंडल प्रशासन की योजना को बीबीएनडीए पहनाएगा अमलीजामा
विज्ञापन

सड़कों के बीच डिवाइडर भी लगवाएगा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
नालागढ़ शहर को जोड़ने वाली सड़कों का विस्तार होगा। वाहनों को एक साइड से ले जाने के लिए सड़कों के बीच डिवाइडर भी लगेंगे। इस व्यवस्था से जहां जाम से निजात मिलेगी वहीं यातायात पर भी नियंत्रण रहेगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद सड़क हादसों पर रोक लगाना, जाम से राहत दिलाना और आम लोगों की परेशानियों को दूर करना है। उपमंडल प्रशासन के मुताबिक सड़कों के खुले होने से जहां जाम से राहत मिलेगी वहीं क्षेत्र में उद्योगों का विस्तार भी होगा। शहर के आसपास सटी सड़कों की वाइडनिंग का कार्य भी किया जाएगा। प्रशासन की इस योजना को धरातल पर उतराने में बीबीएनडीए मदद करेगा।
योजना पर कार्य शुरू हो गया है और प्रशासन की योजना के अनुसार जिन सड़कों पर यातायात का अत्यधिक दबाव है तथा सड़कें संकरी हैं उनका विस्तार किया जाएगा। सड़कें खुली बन सकें इसके लिए डिवाइडर भी लगाए जाएंगे। इससे आने-जाने वाले वाहनों सहित राहगीरों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

नालागढ़ से बद्दी, रामशहर, रोपड़, भरतगढ़ और स्वारघाट आदि को मार्ग जाते हैं। इन मार्गों का विस्तार होगा। नालागढ़ से चौंकीवाला तक जाम काफी रहता है। इस मार्ग पर विभिन्न बैंकों के एटीएम स्थापित हैं वहीं उत्तर भारत की नामी यूनियनों में शुमार दी ट्रक आपरेटर यूनियन का नालागढ़ कार्यालय भी हैं तथा एचआरटीसी की वर्कशॉप है। इसके चलते यहां वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। यह मार्ग संकरा है और यहां भी जाम की स्थिति रहती है। रामशहर चौक से लेकर प्रीतनगर कालोनी तक मार्ग तंग है और इस मार्ग पर वाहनों की अच्छी खासी आवाजाही है। नालागढ़ शहर के आसपास की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है और यहां पर भी जाम जैसी स्थितियों से निपटना पड़ता है। वाहनों की इतनी भरमार रहती है कि जाम के साथ लोगों को पैदल चलने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन मार्गों पर भी जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है, जिसके तहत सड़कों की वाइडनिंग और डिवाइडर लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क हादसों पर लगेगी रोक : गर्ग
एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि यातायात दबाव को देखते हुए और सड़क हादसों को विराम लगाने के लिए प्रशासन ने ऐसी योजना बनाई है। इसे जल्दी अमलीजामा पहनाया जाएगा। लोगों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें