अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य जीआर कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कौशल एंड फ्रेंड्स ने लिलीपुट डांस, क्लासिकल डांस, राजस्थानी लोकनृत्य, भरतनाट्यम, नेपाली नृत्य, पंजाबी, हिपहॉप और नाटी की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान उपप्रधानाचार्य आशा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में मेधावियों को उनकी मेहनत के लिए नवाजा गया।
जमा दो आर्ट्स में हिना, हिना शर्मा, निधिका, विशाल शर्मा, कॉमर्स में भारती, जागृति, अजमिल खान, साइंस में आरती, मेघा वर्मा, रितिका, संगीता, शिवानी ठाकुर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर एसएमसी प्रधान कुलदीप शर्मा, वाईके कौशल, प्रधानाचार्य घेंटी स्कूल मदन लाल, पूर्व प्रधानाचार्य कल्होग सुमनसूद, समाजसेवी रमेश ठाकुर, पूर्व एसएमसी प्रधान देविंदर ठाकुर, उपप्रधान मही पंचायत लायक राम, मंजू भट्ट, पूनम सैनी, रितु, रेणू, मैनेजर जोगिंद्रा बैंक नीना, कमल व्यास, आनंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
...
स्कूल को दी सहायता
पूर्व में रहे एसएमसी प्रधान देविंदर ठाकुर, उपप्रधान मही लायक राम व उपप्रधान झाझा पंचायत सुरेंद्र ठाकुर ने स्कूल को 1100-1100 रुपये, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव व समाजसेवी रमेश ठाकुर ने स्कूल के 1 बच्चे के 1 साल तक स्टेशनरी देने की घोषणा की।