फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम रोशनी में बच्चों को पढ़ाना आंखों के लिए घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। अंधता के बढ़ रहे मामलों का सबसे बड़ा कारण विटामिन ए की कमी और खुद की लापरवाही भी है। जंक फूड समेत हमारी दिनचर्या भी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक हरी पत्तेदार सब्जियों के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी से बचा जा सकता है। इसके अलावा आंखों को साफ करने के लिए हल्के सॉफ्ट कपड़े का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लेटकर और कम रोशनी में बच्चों को कभी न पढ़ने दें यह आंखों के लिए घातक हो सकता है। यह बात चिकित्सकों ने विश्व दृष्टि दिवस पर रावमापा भाटियां में आयोजित कार्यक्रम में कही। बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि विश्व में 36 मिलियन लोग अंधे हैं। करीब 21 करोड़ 7 लाख लोग कम दृष्टि तथा अंधेपन के शिकार हो चुके हैं। कहा कि समय पर जांच करवाने से दृष्टि दोषों से बचा जा सकता है। 80 फीसदी अंधेपन को भी रोका जा सकता है। स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर ने कहा कि भारत में हर साल 40 हजार बच्चे और इससे कहीं अधिक प्रौढ़ दृष्टिहीन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया तौलिया और रुमाल का प्रयोग न करें। किसी अन्य वस्तु को आंखों को साफ करने के लिए इस्तेमाल न करें। लेटकर और कम रोशनी में पढ़ने से बचें। इससे आंखों में दबाव बढ़ने से आंखें खराब होती हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज छांगरा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता वनिता ठाकुर, सुमन शर्मा, सूची गोयल, जसवीर सिंह, अनुपमा, पूजा सैणी, मंथरा देवी, मंजू गौतम सहित अध्यापक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंखों की लाली को गंभीरता से लें
स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ने कहा कि आंखों में लाली हो तो इसकी अवहेलना न करें। चिकित्सकों से तुरंत संपर्क आंखों का चेकअप करवाएं। विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए हरे पत्तेदार सब्जियों तथा दूध का अधिक सेवन करें। तेज रोशनी और सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से न देखें। नौ माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामीन ए की खुराक हर छ: महीने के अंतराल पर देने से रतौंधी रोग से बचा जा सकता है।

पोस्टर मेकिंग में पार्वती रहीं प्रथम
स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के सौजन्य से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में के दौरान छात्रों के लिए आयोजित पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में पार्वती ने प्रथम, जसविंदर ने द्वितीय और बिंदु ने तृतीय तथा समीर ने चौथा स्थान हासिल किया। विजेताओं को बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें