फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू शहर में बस अड्डा नहीं बना पाईं सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। हिमुडा द्वारा लगभग 1970 के दशक में बसाए परवाणू औद्योगिक नगर को 30 साल बाद भी बस स्टैंड नहीं मिल पाया है। 1980 के दशक के बाद हिमाचल में हुए हर चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने लोगों से बस अड्डे का वायदा कर वोट मांगे लेकिन किया कुछ नहीं। 1970 के दशक में हिमुडा ने परवाणू औद्योगिक नगर को बसाने का कार्य शुरू किया था। समय के साथ इस नगर की आबादी भी उद्योगों की संख्या के साथ बढ़ती गई। वर्ष 2012 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने अंतिम दिनों में आनन फानन में परवाणू के सेक्टर दो में कालका-शिमला रोड के साथ लगते क्षेत्र में बस स्टैंड का शिलान्यास करवा दिया था। लेकिन कारणवश इस का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

परवाणू औद्योगिक नगर के निवासी सुरेश कुमार, बलविंदर, नरेश कुमार और राजिंद्र ने कहा कि परवाणू नगर में रोजाना हजारों उद्योगों में कार्यरत मजदूर कालका, पिंजौर, पंचकुला तथा अन्य शहरों से यहां आते जाते हैं। लेकिन यहां बस स्टैंड न होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। यहां बस स्टैंड न होने से लंबे रूट की बसें नहीं रुकती हैं। हिमाचल पथ परिवहन के कांगड़ा, हमीरपुर, पालमपुर, ऊना, अंबाला और अन्य राज्यों की तरफ जाने वाली बसें भी कालका से चलती हैं जबकि हिमाचल पथ परिवहन का डिपो परवाणू में स्थापित हैं।

परवाणू में बस स्टैंड बनाएंगे : डॉ. सहजल
विधायक डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल में यहां बस स्टैंड का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने किया था। लेकिन उसके बाद सरकार चली गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार का यहां बस स्टैंड का निर्माण करवाना चाहिए था। लेकिन अब भाजपा सत्ता में वापसी करने पर परवाणू बस स्टैंड का निर्माण करवाएगी।
विज्ञापन


पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे : सुल्तानपुरी
कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि परवाणू के विकास के लिए जरूरी बस स्टैंड का निर्माण हर हाल में करवाया जाएगा। लोग जो भी मुद्दे उनके सामने रख रहे हैं वे उन्हें नोट कर रहे हैं। इन मुद्दों को सत्ता में आने के बाद हल करवाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में सामान्तर विकास के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें