फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी की लेखिका नंदिता बाली को मिला सम्मान

विज्ञापन
ले‌ख‌िका नं‌द‌िता बाली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की लेखिका एवं कवि नंदिता बाली को अंतरराष्ट्रीय अर्श संस्थान कप्तानगंज कुशीनगर उत्तर प्रदेश ने रचना सृजन सम्मान से नवाजा। यह उनके जीवन का 33वां सम्मान है। इस सम्मान को प्राप्त करके नंदिता बाली ने हिमाचल के साथ बद्दी का नाम गौरवान्वित किया है। यह सम्मान नंदिता को उनकी साहित्य कला सेवाओं, रचना सृजन की श्रेष्ठता के आधार पर, साहित्य, कला और ज्ञानविज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर मिला है। नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त वह हिंदी साहित्य सेवा में व्यस्त हैं। इनकी कविताओं में सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार और स्त्री सशक्तिकरण को संबल मिलता है। पर्यावरण जागरूकता में इनकी अहम भूमिका रही है, इनके लेखन में। उन्होंने इस सम्मान पर क्षेत्र के लोगों का प्यार और स्नेह देने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें