फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पेज के लिए लोकल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नामांकन दाखिल करने के पहले दिन जिला भर में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। सोमवार को कोई भी प्रत्याशी एसडीएम कार्यालय नहीं पहुंचा। निर्वाचन आयोग की तरफ से नामांकन दाखिल करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। एसडीएम कार्यालय में सुबह से ही सुरक्षा के तमाम प्रबंध पूरे किए गए थे। सुबह ग्यारह से दोपहर बाद तीन बजे तक एसडीएम प्रत्याशियों के आने का इंतजार करते रहे। भाजपा और कांग्रेस की टिकट तय न होने को इसका कारण माना जा रहा है। दोनों ही बड़ी पार्टियों के नेता दिल्ली में डटे हैं और जब तक टिकट तय नहीं हो जाएंगे इनमें से टूटकर आजाद लड़ने वाले नेता खुद को उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाएंगे। फिलहाल सोमवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 23 अक्टूबर तक चलेगी। डीसी राकेश कंवर ने बताया कि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। कहा कि नामांकन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया में कोई खास फेरबदल नहीं हुआ है। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को एक शपथपत्र के साथ फॉर्म भरकर जमा करवाना है। 23 अक्टूबर को को तीन बजे के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करने हैं जिसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें