कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छात्र कुनिहार में आयोजित तीन दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में 60 निजी और सरकारी स्कूलों के 446 विद्यार्थियों ने प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में एसडीएम अर्की ईशा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सीमा चौहान ने मंच से मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 10 मेधावी छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें बीएलसीपीएस स्कूल कुनिहार की लक्ष्यता और अंश, एलपीएस स्कूल अर्की अक्शाली और देवांश, एसवीएन स्कूल कुनिहार की निकिता और मुकुल, एपीएस प्रीत और सरनजीत, खरुणी स्कूल की नीकिता, निहारिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस अवसर पर अमरीश शर्मा, गोपाल शर्मा, भानु प्रिया, जगदीश भारद्वाज, कमल किशोर, अनिल बाली, रूपराम, सुनील गर्ग और समन धीमान सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।