फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडाघाट में मनाया गुरु गोबिंद सिंह का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब कंडाघाट में गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वीरवार को अखंड पाठ का भोग पड़ा। इसके बाद बहार से आए जत्थे ने कीर्तन किया। दोपहर बाद अरदास और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में संगत की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर को कंडाघाट गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब कंडाघाट से होते हुए कंडाघाट मेन बाजार, कंडाघाट थाना चौक से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा साहिब कंडाघाट में आकर संपन्न हुआ। इस कीर्तन में रागी जत्था, गतका पार्टी, स्थानीय जत्थे और बैंड पार्टी शामिल थी।
विज्ञापन


डिपो धारकों को एकत्रित करने होंगे आधार नंबर
दाड़लाघाट (सोलन)। खाद्य आपूर्ति विभाग ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक श्याम भाटिया की अध्यक्षता में बैठक कर डिपो की कार्यप्रणाली को लेकर चरचा की। बैठक में अर्की के सभी 43 डिपो धारकों ने भाग लिया। बैठक में निरीक्षक ने सभी डिपो धारकों को अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और बैंक का नाम तथा आईएफएससी नंबर एकत्रित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें