फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस है अब डूबता जहाज, बचे है मात्र कुछ दिन भाजपा का परिवर्तन रथ पहुंचा कंडाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के अब चंद दिन शेष हैं। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार को लोग राजनीति में ईमानदारी का प्रतीक मानते थे लेकिन अब धीरे-धीरे प्याज के छिलकों की तरह काले कारनामे सामने आ रहे हैं। जनता के सामने इस सरकार का काला चिट्ठा आ चुका है। प्रदेश की जनता इस सरकार से आहत है और अब परिवर्तन चाहती है। किसान और बागवान सरकार की नीतियों से त्रस्त है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने भाजपा की नौ दिन से चल रही परिवर्तन रथ यात्रा के जिला सोलन के तहत कंडाघाट पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर कंडाघाट की सिरीनगर के उपप्रधान मनीष सूद ने सांसद वीरेंद्र कश्यप और व्यापार मंडल कंडाघाट के प्रधान रोहित सूद ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं परिवर्तन रथ यात्रा सोलन के प्रभारी गणेश दत्त को फूल देकर सम्मानित किया।
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि वीरभद्र सरकार प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है। पहली जुलाई से जीएसटी लागू हो रहा है, जिससे एक समान दर पर उत्पाद मिलेंगे। लाखों लोगों के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। पिछले तीन सालों में मोदी सरकार द्वारा जो योजनाएं बनाईं हैं उसका लाभ लोगों को मिले। इसलिए यह रथ यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में एक भी पैसे का आरोप किसी मंत्री पर नहीं लगा है। प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हो चुके हैं। केंद्र की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त कार्य कर रही है। इस परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से नरेंद्र मोदी का संदेश हिमाचल प्रदेश शिमला पहुंच गया है। भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन गया है। इस अवसर पर कंडाघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार, जिला महामंत्री लोकेश्वर दत्त शर्मा, पूर्व जिप अध्यक्ष कुमारी शीला, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, मदन ठाकुर, गुरविंदर सिंह काला, राजीव शर्मा, जिला सचिव तीर्थनंद और बूथ अध्यक्ष क्यारटू आरडी कौशिक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें