फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 60 छात्रो ने रोड सेफ्टी क्लब में कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला कालेज में रोड सेफ्टी क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से कॉलेज मुख्य द्वार पर नामांकन एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान और शपथ ग्रहण से हुई।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजोरी शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि युवा वर्ग को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर समाज में जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। अभियान के दौरान 60 छात्रों ने रोड सेफ्टी क्लब में नामांकन कराया। इसके पश्चात क्लब के विद्यार्थियों ने एक नुक्कड़ नाटक किया। नाटक में तेज गति, शराब पीकर गाड़ी चलाने, मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने जैसी लापरवाही से होने वाले भयानक परिणामों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, पैदल चलते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक की संवादात्मक शैली और सशक्त अभिनय से छात्रों को यह महसूस हुआ कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी जीवन के लिए खतरा बन सकती है। यह गतिविधि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने तथा समाज में सड़क सुरक्षा के युवा राजदूत के रूप में कार्य करने में प्रेरित करने में सफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें