संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ महाविद्यालय में ऑनलाइन हुए प्रवेश के तहत अब तक बीए, बीकॉम व बीएससी तथा बीसीए कक्षाओं में करीब 576 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया हैं। कॉलेज में दाखिले के लिए 1,178 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 982 के आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं और 576 छात्रों की प्रवेश दे दिया गया हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हुए प्रवेश के लिए दाखिला तिथि सोमवार को समाप्त हो गई है। नालागढ़ काॅलेज में इस वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए व बीबीए में करीब 576 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। बीए प्रथम वर्ष में 45, द्वितीय वर्ष में 79, तृतीय वर्ष में 37, बीकॉम प्रथम वर्ष में 50, द्वितीय वर्ष में 40 व तृतीय वर्ष में 22 के अलावा बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष में 22, द्वितीय वर्ष में 28 व तृतीय वर्ष में 25 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया हैं। बीएसी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष में 30, द्वितीय वर्ष में 25, तृतीय वर्ष में 22, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में 81, तृतीय में 43 व पांचवें में 39 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया हैं। बीबीए प्रथम सेमेस्टर में 49, तीसरे सेमेस्टर मेंं 41 व पांचवें में 27 सहित कुल 576 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सपना संजय पंडित ने बताया कि कॉलेज में दाखिले के लिए 1,178 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बीए, बीएससी व बीकॉम तथा बीसीए व बीबीए में 576 विद्यार्थियों ने प्रवेश मिल गया है। अब तक 982 के आवेदन मंजूर हो चुके हैं।