फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधाला में गाड़ी के शीशे तोड़ 5.70 लाख नकदी उड़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। मधाला गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ कर आरोपी लाखों रुपये पर हाथ साफ कर गए। व्यक्ति ने शेरा गांव के एक व्यक्ति पर ऐसा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मधाला गांव के अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी गाड़ी को आंगन में खड़ा किया था।
विज्ञापन

आधी रात शेरा गांव के व्यक्ति की फॉरच्यूनर गाड़ी आई जिसमें तीन लोग उतरे और उसकी गाड़ी के सभी शीशे तोड़ दिए और गाड़ी में रखे पांच लाख 70 हजार रुपये भी ले गए। अमरनाथ ने शेरा गांव के व्यक्ति पर उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाने और कैश चुराने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन लोग आते दिखाई दे रहे हैं। ये लोग आधा मिनट में वापस चले जाते हैं। उनके हाथ में डंडा था लेकिन जाते हुई कुछ नहीं दिख रहा है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी है। अमरनाथ के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें