दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन, नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) की ओर से जलग्रहण क्षेत्रों में किसानों को 5357 बागवानी पौधे बांटे गए। यह वितरण जीवा परियोजना, हर्षांगधर स्प्रिंग शेड परियोजना, भदर खड्ड जलग्रहण परियोजना और अली खड्ड जलग्रहण परियोजना के तहत किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को फलोद्यान के लिए प्रेरित करना है। इससे वे आय अर्जित कर सकेंगे। बागवानी खेती, पारंपरिक खेती के मुकाबले अधिक लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, भूमि सुधार और जल स्रोतों की पुनर्भरण में भी सहायक सिद्ध होती है। अंबुजा फाउंडेशन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल पौधे वितरित करना नहीं है, बल्कि किसानों को फल उत्पादन जैसे स्थाई विकल्पों की ओर प्रोत्साहित करना है। एजेंसी