फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 52 हेडमास्टर व प्रवक्ता बने प्रधानाचार्य, फिलहाल पुराने स्टेशनों पर ही देंगे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के बीच में विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। जिले में 52 हेडमास्टरों और प्रवक्ताओं को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य बनाया गया है। हालांकि, पदोन्नति के बावजूद इन्हें फिलहाल नए स्टेशनों पर नहीं भेजा जाएगा। ये सभी शिक्षक 31 मार्च तक अपने वर्तमान स्कूलों में ही कार्यभार संभालेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार, पदोन्नत हुए कई प्रवक्ता 12वीं (जमा दो) की बोर्ड कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं। यदि उन्हें अभी नए स्टेशनों पर भेज दिया जाता, तो परीक्षाओं के इस महत्वपूर्ण समय में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इन्हें स्टैंड बाय पर रखने का फैसला किया है। मार्च में परीक्षाएं संपन्न होने के बाद ही इन्हें नए तैनाती स्थल आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि शिक्षा विभाग ने 18 प्रवक्ता और 24 हेडमास्टरों को पदोन्नति देकर प्रधानाचार्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें