फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं लगेंगे बीबीएन व परवाणू में बिजली के कट

विज्ञापन
विज्ञापन
220 केवी लाइन के तार जोड़कर अस्थायी सप्लाई की शुरू
विज्ञापन

नहीं लगेंगे बीबीएन और परवाणू में बिजली कट
14 दिनों की मशक्कत के बाद लाइन चालू, ट्यूबलर पोल खड़े कर की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन और परवाणू में बिजली के एक पखवाड़े से लग रहे कटों से राहत मिल गई है। नालागढ़-रामशहर मार्ग के समीप पहाड़ी पर 220 केवी डबल सर्किट लाइन के गिरे टावर के बाद हुई समस्या का अस्थायी समाधान कर दिया है। 14 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्यूबलर पोल खड़ा कर इस 220 केवी संचार लाइन के तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु बना दिया है। हालांकि विद्युत बोर्ड ने नए टावर के लिए ऑर्डर दे दिया है जिसे आने में एक माह का समय लग जाएगा। इसके बाद आगामी एक माह में इसे स्थापित कर दिया जाएगा। तब तक विद्युत बोर्ड ने अस्थायी प्रबंधन कर दिया है ताकि पॉवर ग्रिड से आने वाली विद्युत आपूर्ति को शुरू किया जा सके। 14 फरवरी को इस लाइन का 10 नंबर टावर गिर गया था। इसके साथ लगते 11 व 13 नंबर टावरों का सामान भी गायब था। 750 मीटर लंबे स्पैन के बीच पहाड़ी आने से यह ट्यूबलर पोल खड़े किए गए हैं। विद्युत संचार की यह लाइन बीबीएन सहित परवाणू की मुख्य संचार लाइन है जिसमें कोल डैम और नाथपा-झाकड़ी की विद्युत पहले नालागढ़ के रेडू़ स्थित पावर ग्रिड में आती है। यहां से 220 केवी संचार लाइन से यह विद्युत बद्दी मंधाला पहुंचाई जाती है। टावर गिरने के कारण पंजाब और हरियाणा से उधार की बिजली ली जा रही थी और विद्युत बोर्ड को मिलने वाली 12 फीसदी फ्री बिजली की भी चपत लग रही थी। रोज तीन करोड़ का विद्युत बोर्ड को नुकसान हो रहा था। विद्युत बोर्ड को एक पखवाड़े में 100 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। विद्युत बोर्ड ने टावर का सामान चोरी होने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है जिसमें तीन आरोपियों सहित चोरी का सामान खरीदने वाले स्क्रैप डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसकी विभागीय जांच और काम के अत्यधिक बोझ के कारण विद्युत बोर्ड ट्रांसमिशन में तैनात स्पेशल फोरमैन ने आत्महत्या तक कर ली थी।
विज्ञापन

ट्यूबलर पोल और तारों के पास न जाएं लोग : शर्मा
एक्सईएन ट्रांसमिशन विद्युत बोर्ड नालागढ़ एसके शर्मा ने बताया कि 10 और 12 नंबर टावरों के तारों को ट्यूबलर पोल से अस्थायी तौर पर जोड़कर विद्युत संचार शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नए टावर का ऑर्डर बनने में एक माह का समय लगेगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और चरवाहों से आह्वान किया कि इस अस्थायी टावर के आसपास न जाएं और न ही इसके तारों को छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें