सोलन। बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल सोलन में दूसरे दिन भी जारी रही। सरकारी छुट्टी होने के बावजूद बीएसएनएल सोलन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे। बीएसएनएल के अस्तित्व को बचाना, बीएसएनएल को 4जी स्पैक्ट्रम का आवंटन करवाना, तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाना व पेंशन संशोधन को वेतन संशोधन से न जोड़ना कर्मचारियों की मुख्य मांगें हैं। इस मौके पर मुख्य लेखा अधिकारी सोलन बाबूराम वर्मा ने बताया कि हड़ताल पूरे भारतवर्ष में दूरसंचार विभाग की बीएसएनएल विरोधी नीतियों के चलते करनी पड़ रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आवाहन किया कि इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।