फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक बाजार से खदेड़े रेहड़ी-फड़ी धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर परिषद ने सोलन के मुख्य बाजार से रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने के लिए कार्रवाई की। इससे फिर से बाजार में अतिक्रमण कर बैठे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कुछ ने तो कार्रवाई की भनक लगते ही अपने सामान को समेट लिया। कुछ लोग कार्रवाई की जद में आ गए। नगर परिषद के कर्मचारियों ने चौक बाजार में रेहड़ी-फड़ी धारकों पर शिकंजा कसते हुए सामान को जब्त कर लिया। कुछ लोग नगर परिषद के कर्मचारियों के आग गुहार भी लगाने लगे। लेकिन उन्होंने किसी की न सुनते हुए अपनी मुहिम को अंजाम दिया। कर्मचारियों ने सामान को जब्त करने के साथ उन्हें दोबारा से यहां पर न बैठने की हिदायत दी।
शहर के अति व्यस्त चौक बाजार में अतिक्रमण कर बैठे रेहड़ी-फड़ी धारकों के कारण राहगीरों को बाजार से निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों को आए दिन इस समस्या से दोचार होना पड़ता है। लेकिन अतिक्रमणकारियों पर की जा रही कार्रवाई का कोई भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। नगर परिषद के कर्मचारियों के चले जाने के बाद स्थिति जस की तस बन जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी मालरोड से फड़ी धारकों को खदेड़ा गया था। लेकिन इसके बाद ये लोग दोबारा से अपना सामान लेकर बैठ गए।
उधर, सोलन नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर के मालरोड और चौक बाजार अतिक्रमण कर बैठे रेेहड़ी-फड़ी धारकों पर समयानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को चौक बाजार में कार्रवाई कर परिषद के कर्मचारियों ने सामान को जब्त किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें