सोलन। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक कमेटी ने शहर के सात अवैध भवनों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। अवैध भवनों के निर्माण को लेकर कोर्ट ने नगर परिषद को इन भवनों के बिजली- पानी के कनेक्शनों को काटने के आदेश जारी किए थे। बताया जा रहा है कि कमेटी ने इन भवनों पर होने वाली कार्रवाई को शुरू नहीं किया है। सोलन शहर में किए गए अवैध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। पिछले कुछ समय पहले कोर्ट ने नगर परिषद को इन भवनों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा था। नगर परिषद के ढीले रवैये से अब इस पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। सोलन शहर के किए गए अवैध भवन निर्माण को लेकर जहां कोर्ट ने सख्ती दिखाई है, वहीं कमेटी अभी तक इस पर अमल नहीं कर पाई है। शहर में सात भवनों के बिजली पानी कनेक्शन काटने वाले मामले पर कुछ नहीं कर पाई है। आलम है कि शहर में बढ़ रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए कमेटी द्वारा सख्त एक्शन नहीं लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कमेटी ने कोर्ट में 142 अवैध भवनों की सूची सौंपी है। बिजली-पानी कनेक्शन काटने के लिए कमेटी को इतना समय लग रहा है। इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सोलन शहर में अवैध निर्माण को लेकर अभी तक उचित कार्यवाई सामने नहीं लाई जा रही है।
सोलन शहर में कोर्ट के आदेशों के बाद कमेटी द्वारा सात भवनों के पानी बिजली के कनेक्शन काटे जाने हैं। कमेटी ने इन अभी तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है। अब बताया जा रहा है कि कमेटी द्वारा एक दो दिनों केे अंदर इस पर कार्रवाई कर सकती है।
जल्द होगी कार्रवाई शुरू : अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जल्द ही सात भवनों के बिजली-पानी के कनेक्शनों को काटा जाएगा। एक दो दिनों के अंदर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।