फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ ईस्ट में भाजपा की जीत पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन।

विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट में भाजपा की जीत पर सोलन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर शहर में रैली निकाल कर खुशी का इजहार किया। रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही उत्साह और खुशी का पल है, क्योंकि जिस तरह से नॉर्थ ईस्ट के चुनाव परिणाम सामने आए है, उसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं थे और अच्छी बात यह है कि इसके परिणाम भी सामान्य नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव में शून्य पर थी। अब तीन चौथाई बहुमत से सत्ता में आना एक बहुत बड़ा संदेश है।
उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण हुआ है। उनकी दूरदर्शिता दृष्टिकोण है, जिसने देश को ही नहीं अपितु पूरी दुनिया और यूरोप को जीत लिया है। युवा मोर्चा सोलन मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि त्रिपुरा और नगालैंड में मिली ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। कर्नाटक और उड़ीसा में भाजपा अपना परचम लहराएगी। चुनाव के नतीजों से यह साफ हो गया है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. राजेश कश्यप, नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रितू सेठी, जेसी शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, पद्म पुंडीर, तीर्थनंद भारद्वाज, भरत साहनी, शांता धीमान, सोमा ठाकुर, सुषमा शर्मा, रिया शर्मा, शांता ढींगरा, बिंदरू ठाकुर, भूपेंद्र जग्गी, अनुपम रतन, दिनकर, प्रवीण गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
00

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें