फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट संबंधी टेस्ट पहली मंजिल में करने की मांग

विज्ञापन
log into your computer with heart scan
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। विकास सभा कुनिहार की बैठक में कुनिहार अस्पताल में हृदय रोगों के टेस्ट प्रथम मंजिल में करवाने की मांग की गई। सभा के सदस्यों ने कहा कि हृदय रोगियों को अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कत होती है। पहली मंजिल में टेस्ट उपकरण स्थापित होने से रोगियों को जहां तत्काल सुविधा मिलेगी वहीं इलाज भी जल्द होगा। बैठक सभा के प्रधान धनीराम तनवर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभा के सदस्यों ने सीएमओ सोलन से सिविल अस्पताल कुनिहार में हार्ट संबंधी रोगों के टेस्ट उपकरण अस्पताल की तीसरी मंजिल के बजाय प्रथम में करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई। सदस्यों ने कहा कि सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते कई बार मरीजों को सांसें थम जाती हैं। सभा ने कई सालों से अस्पताल में खाली पड़े डॉक्टरों के छह पदों को भरने और एंबुलेंस सुविधा मुहैया करवाने का आग्रह भी किया। बैठक में धनीराम तनवर, गोपाल पंवर, भागमल तनवर, दीपराम ठाकुर, राजेंद्र कंवर, ज्ञान ठाकुर, विनोद जोशी, बाबूराम तनवर, जगदीश ठाकुर और बलबीर चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें