फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में घर बैठे मिल रही सब्जी, डेढ़ सौ रुपये का ऑर्डर देने पर व्यवस्था

विज्ञापन
सब्जियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन।
शहर में अब ऑनलाइन बुकिंग और एक फोन कॉल पर घर-द्वार पर ताजे फल और सब्जियां मिलना शुरू हो गया है। एपीएमसी सोलन ने शहर में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक पहल की है। उपभोक्ताओं को ऐसी सुविधा देने वाली सोलन सब्जी मंडी देश की पहली सब्जी मंडी बन गई है।

इस योजना को गत वर्ष पायलट योजना के तहत शुरू किया गया था। इसकी सफलता को देखते हुए मार्किट कमेटी सोलन ने अब इसे नियमित रूप शुरू कर दिया। मनमाफिक मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए योजना शुरू कर गई है। थोक और खुदरा मूल्य के गेप को कम करने के लिए सोलन में कृषि उपज विपणन समिति (एमपीएमसी) ने ग्राहकों तक सस्ते दामों पर फल और सब्जियां मुहैया करवाने के लिए ई-रिटेल शुरू किया है।
विज्ञापन


सोलन नगर पालिका क्षेत्र के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं के लिए मार्किट कमेटी सोलन ने सुविधा शुरू है। इस सुविधा के लिए आपको मोबाइल नंबर 9459484699, 98825-41550 या फिर एचपीसब्जीमंडी डॉट कॉम पर फल और सब्जी मंगवाने के लिए ऑर्डर बुक करना है। उपभोक्ता का आर्डर 150 रुपए से अधिक होना चाहिए। इसके बाद आपके घर-द्वार पर ही आपको फल और सब्जी मिल जाएगी। इससे आपको सब्जी और फल खरीदने के लिए दुकानों पर नहीं आना पड़ेगा। गुणवत्ता युक्त फल और सब्जियां उपभोक्ताओं को दी जाएगी। इस पर फल और सब्जियां बाजार के रिटेल रेट से 20 से 25 फीसदी कम दाम पर मिल रही है।
विज्ञापन


महंगाई से राहत दिला रही ई-रिटेल : कश्यप
एपीएमसी सोलन सोलन के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि एपीएमसी सोलन ई-रिटेल शुरू करने वाली देश की पहली सब्जी मंडी है। यह योजना अपनी तरह की पहली योजना है, जो होलसेल मार्किट और लोकल बाजार के बीच उपभोक्ताओं को घर-द्वार पर बाजार से सस्ती फल और सब्जियां मुहैया करवा रही है। एक फोन पर लोगों को घर पर ही अब फल व सब्जियां मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें