फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबो को आवासीय सुविधा प्रदान नहीं कर सकी नगर परिषद

विज्ञापन
Tiny House - फोटो : Mintytinyhomes
विज्ञापन
सोलन। शहर में इंटीग्रेटिड हाउसिंग स्लम डवेलपमेंट प्रोग्राम के तहत आवासहीन लोगों का अपना घर होने का सपना फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आता। नगर परिषद के पास मकान बनाने के लिए जमीन ही नहीं है। इस योजना के तहत नगर परिषद के पास करीब 1500 आवासहीन परिवारों ने आवेदन कर रखे हैं। लेकिन अभी तक 10 फीसदी लोगों को भी आवास सुविधा नहीं मिली है। हाल में ही चंबाघाट के पास नगर परिषद ने करीब छह फ्लैट बनाने का कार्य शुरू करवाया है। लेकिन वह आवेदनकर्ताओं के लिए नाकाफी है। योजना के लिए केंद्र से करीब 9 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। इसके तहत शहर के आवासहीन परिवारों को करीब 350 घर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

जमीन की कमी के कारण आज तक फ्लैट्स का निर्माण नहीं हुआ। इससे सपनों का अशियाना मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अब तक निराशा ही हाथ लगी है। वित्तीय वर्ष में नगर परिषद ने चंबाघाट में उपलब्ध सरकारी जमीन में 96 आवासीय फ्लैट्स बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए करीब 2 करोड़ रुपये का बजट रखा है। उम्मीद की जा रही थी कि वित्तीय वर्ष के अंत तक लाभार्थियों को इसका कब्जा मिल जाएगा लेकिन मौके की स्थिति देख ऐसा संभव नहीं लग रहा है।
नगर परिषद ने लागत को कम करने के लिए फाइबर युक्त फ्लैट्स बनाने का निर्णय लिया है। इसका लाभ शहरी के बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगा। नगर परिषद के स्लम एरिया में लगातार आवासहीनों की संख्या बढ़ रही है। चार वर्ष पहले किए सर्वे के मुताबिक शहर के स्लम एरिया में करीब 1500 परिवार ऐसे थे जिनके पास घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। सरकारी योजना के तहत इन परिवारों को आवासीय सुविधा प्रदान की जानी है। स्लम एरिया में रह रहे लोगों को पीने का पानी, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था, सामुदायिक भवन की भी बेहतर सुविधाएं नहीं है। योजना के तहत आदर्श नगर, बख्तोरा, बाउरी महौल्ला, बिंदल कॉलोनी, चामशेर, चौड़ीघाटी, देंऊघाट, धोबीघाट, हरिमंदिर ,खुंडीधार, लोअर बाजार, मोहन कॉलोनी, मेन रोड सोलन, आईटीआई, ओल्ट टैंक रोड, सलोगड़ा, सेर कलीन, शक्तिनगर, शिल्ली रोड की कच्ची बस्तियों में रह रहे आवासहीनों को फ्लैट उपलब्ध करवा जाएंगे।
विज्ञापन


96 फ्लैट बनाए जा रहे हैं : नेगी
नगर परिषद ईओ बीआर नेगी ने बताया कि शहर के आवासहीनों की नए सिरे से सूची तैयार की जाएगी। योजना के तहत चंबाघाट में 96 फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं। इसके लिए बजट में करीब 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें